कुशीनगर, मार्च 17 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज के कनोडिया इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित होने से वातावरण काफी खुशनुमा रहा। कॉलेज में पढ़े 80, 90 व 2000 दशक के पूर्व के छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिसर में जमावड़ा हुआ था। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र त्रिपाठी के आह्वान पर एकत्रित हुए पूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के उत्थान का संकल्प लिया। अर्से बाद कॉलेज परिसर में एक दूसरे से मुलाकात होने पर पूर्व सहपाठियों के आंखों में पुरानी यादें एकाएक झलक उठी, पर सभी कॉलेज की मौजूदा दयनीय स्थिति को देखकर आश्चर्य से भर गए। 1980 से 90 के दशक में कनोडिया इंटरमीडिएट कॉलेज की गिनती तत्कालीन देवरिया जनपद की अग्रणीय विद्यालयों में होती थी। उस दौर में विद्यालय की बिल्डिंग, खेल का मैदान के साथ यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.