वाराणसी, सितम्बर 19 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाद। तथागत की प्रथम उपदेशस्थली सारनाथ के पुरातात्विक महत्व के स्मारकों को यूनेस्को की सूची में शामिल करने को निरीक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम के जल्द आगमन के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर पुरातत्व विभाग (नई दिल्ली) के ज्वाइंट डायरेक्टर एमएस चौहान गुरुवार को सारनाथ पहुंचे। उन्होंने पुरावशेषों का निरीक्षण किया और स्मारकों के विशेष रखरखाव के टिप्स दिए। ज्वाइंट डायरेक्टर सबसे पहले पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर पहुंचे। धर्मराजिका स्तूप, अशोक की लाट, मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर अवशेष, पंचायतन मंदिर एवं धमेख स्तूप का अवलोकन किया। इसके बाद वह पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचे। यहां उन्होंने एक नंबर की बुद्धा गैलरी के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रतिमा लक्षण विज्ञान पर अंकन देखा। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.