चित्रकूट, जनवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी स्थित शांति देवी पब्लिक स्कूल में दो दिन पहले गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धूम मचाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को टिफिन, पेंसिल बॉक्स आदि देकर स्कूल प्रबंधन ने उत्साह बढ़ाया। पुरस्कृत होकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान स्कूल संचालक सुशील श्रीवास्तव, पूजा सविता, रेनू आर्या, सुधा मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, सीमा श्रीवास्तव, पूनम, पूजा, शमा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...