लखीसराय, मार्च 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम रोज प्रखंड के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा गीतों व नृत्यों के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा बिखेरने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने इन सभी कलाकारों को पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा इन स्कूलों सूर्यगढ़ा सेंट्रल स्कूल, संत मैरी इंगलिश स्कूल, एनएसएसई, संत जोसेफ, प्लस टू परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल, प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल, नवकाडीह के छात्र छात्राओं ने कजरी, जाट-जटिन, सोहर, सावन, हरियाणवी, छठ महाव्रत और संथाली गीतों व नृत्यों से अदभुत समा बांध दिया। देर रात तक श्रोता इनके साथ झूमते और नृत्य करते रहे। बिहारी महिमा पर आधारित गीतों को सुनकर लोग आनंदित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.