जौनपुर, जनवरी 30 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुरस्कार केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि आपकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक है। हर बच्चा अपनी जगह प्रतिभावान है। बस उसे सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। यह बातें गुरुवार को समाजसेवी स्व. केदारनाथ दुबे के पुण्यस्मृति में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह केवल कठिन परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त किया जा सकता है। बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के भीतर एक असीम संभावना छिपी रहती है जो अपनी रुचि को पहचाने, खुद पर विश्वास रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। बयालसी पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने भी संबोधित किया। पुरस्कार आपकी मेहनत की ग...