मेरठ, फरवरी 14 -- बहसूमा। डीपीएम स्कूल में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के अभिभावकों को ससम्मान आमंत्रित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी तथा प्रधानाचार्य जिया जैदी ने किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सचिव ने कहा कि खेल जीवन का आधार है। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं संघर्ष की शक्ति प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...