मेरठ, नवम्बर 5 -- सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। श्रुतिलेख और सुलेख प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने सम्मानित किया। राशी और आंचल श्रुतिलेख में प्रथम, फरहीन द्वितीय रही। सुलेख में जैनब और सोनिया शकील प्रथम रही। अक्सा परवीन और मुस्कान इम्तियाज द्वितीय व आयुषी त्यागी तृतीय रही। निर्णायक मंडल में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. निमिषा, डॉ. अंकुर, डॉ. नीरु और डॉ. महेश पालीवाल रहे। कार्यक्रम समन्वयक सोनिया रानी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.