मऊ, नवम्बर 4 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 15 हजार के इनामिया अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने अभियुक्त सफीउद्दीन उर्फ छोटू निवासी खुरहट थाना रानीपुर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...