जमुई, अगस्त 4 -- अलीगज। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पुरसंडा गांव के रामाधीन महतो के 37 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतक बिनोद सुबह खेत देखकर वापस लौट रहा था। पूर्व से ही बिजली का तार पानी में गिरा हुआ था। जैसे ही पानी में घुसा बिजली की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के द्वारा हल्ला करने के उपरांत उसे किसी तरह पानी से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा। इस आकस्मिक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं घर में कमाने वाला वह एकमात्र व्यक्ति था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.