मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मुरादाबाद। मौसम विभाग की तरफ से आसमान पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के अनुमान के अनुरूप पुरवा हवा के झोंकों के बीच गुरुवार को दिन भर आसमान घने बादलों से ढका रहा था। देर शाम कहीं कहीं बूंदें भी पड़ी थीं, लेकिन, गुरुवार आधी रात के बाद मौसम ने फिर करवट बदली। बर्फीली पछुआ हवा चली और इसके साथ आई सफेद कोहरे की चादर ने आसमान को ढक लिया और धूप गायब हो गई। जिसके चलते शुक्रवार सुबह लोगों ने हवा में बर्फीली ठंड और गलन का एहसास किया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सामान्य की तुलना में अधिकतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस कम होने की वजह से बढ़े ठंड के एहसास ने लोगों को गुरुवार आधी रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक ठिठुरने को मजबूर किया। रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस...