गोपालगंज, जुलाई 17 -- आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादलों को देखकर किसान बेसब्री से कर रहे हैं झमाझम बारिश का इंतजार अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज, 14 से 31 किलोमीटर की रफ्तार से सुबह से चली हवा गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। करीब डेढ़ माह से कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी झेल रहे जिलेवासियों को मौसम बदलने से बुधवार को राहत मिली। दिनभर पुरवा हवा चलती रही। आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम फुहारों से मौसम मनभावन बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि जोरदार बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका है। पुरवा हवा 12 से 29 किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.