लखनऊ, अक्टूबर 24 -- यूपी से गुजरे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने बारिश की फुहार तो बरसाई नहीं। इसके असर से चार-पांच दिनों से पुरवा जरूर चलने लगी। नतीजतन दिन में हल्की उमस और गर्मी महसूस हो रही है। रात में भी तापमान अगस्त-सितम्बर जैसा महसूस हो रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को यह सामान्य से 1.7 अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी बढ़ी। साथ ही इससे पछुआ कमजोर पड़ गई। जहां दिवाली से तीन चार दिन पहले तक रात में दो पहिया पर निकलने वालों को विंड शीटर की जरूरत पड़ रही थी वहीं, गर्मी महसूस हो रही है। बहुत से घरों में इस मौसम में भी दिन रात एसी की जरूरत पड़ रही है। मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.