लखनऊ, मई 19 -- दिन तो जैसे-तैसे गर्मी में कट जाता है लेकिन रात में उमस बढ़ने से पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पाते। रविवार-सोमवार की रात सीजन की सबसे अधिक तापमान वाली रही। रात का पारा सामान्य से 4.1 डिग्री ऊपर 29.4 दर्ज किया गया। दिन में यही पुरवा तपिश को काबू में रखे रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री लुढ़क गया। यह 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी के ऊपर और हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के ऊपर दो चक्रवाती हवा की स्थितियां बनी हुई हैं। इस वजह से एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम बदला हुआ है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिम से लेकर प्रदेश के पूर्वी हिस्से तक एक ट्रफ बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान इस स्थिति को पुरवा से ताकत ज्यादा मिलने लगी। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.