मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- शाहपुर के पुरबालियान में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम सोमवार को हुआ। इस दौरान विशाल स्वास्थ्य शिविर में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करते हुए जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सही, पूर्ण एवं सरल जानकारी प्रदान की जाए, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में फैमिली प्लानिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एचआईवी-एड्स जागरूकता, जांच एवं परामर्श सेवाओं से संबंधित अनेक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.