सीतामढ़ी, सितम्बर 18 -- पुरनहिया। पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां उत्तरी गांव में बुधवार को हुई गोलीबारी में गोली लगने से गुड्डू ठाकुर उर्फ रणधीर कुमार की मौत हो गई। जबकि उसी गांव के वार्ड सदस्य लालकृष्ण झा जख्मी हो गए। मृतक गुड्डू ठाकुर (उम्र करीब 32) उसी गांव के देवनारायण ठाकुर का पुत्र था तथा ठेकेदारी का काम करता था। स्थानीय लोग घटना को आपसी दुश्मनी व वर्चस्व की लडाई का नतीजा मान रहे हैं। इस संबंध में मृतक की मां के बयान पर केस दर्ज की गई है। इसमें तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की दोपहर गुड्डू ठाकुर अपने घर पर विश्वकर्मा पूजा करने के बाद घर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने गए थे। इस समय वार्ड सदस्य लाल कृष्ण झा भी वहां पहुंच गए तथा दोनों आपस में बात करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.