मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- पुरकाजी। पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति धनप्रकाश द्वारा एक भाजपा नेता को फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पुरकाजी थाना पुलिस ने भाजपा नेता मनोज चौहान की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी भाजपा नेता मनोज चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का गत तीन जनवरी को ब्लाक प्रांगण में जन सुनवाई व कंबल वितरण कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता मनोज चौहान द्वारा ब्लॉक पर पूरी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम पूरा होने पर कैबिनेट मंत्री ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। आरोप है कि गत चार जनवरी की सुबह ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश के फोन से भाजपा नेता मनोज चौहान को कॉल आई, जिसमें वह मनोज चौहान को गाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.