मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- पुरकाजी के खादर क्षेत्र में बरसात का पानी गांवों व खेतों में घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खादर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। खादर क्षेत्र में खड़ी हुई फसल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सोनाली नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण खादर क्षेत्र में मंगलवार की देर रात्रि पानी आने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने घरों की छत पर बैठकर रात गुजारने पड़ी है। बढीवाला के मजरा भैंसलीवाला में भी कई घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों को अपने घरों की छत पर रात गुजारनी पड़ी है। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी पैदा हो गया है। वही सोलानी नदी भी ऊफान पर चली हुई है। सोलानी ...