मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- गांव गोधना एकेएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं बुधवार सुबह 8 बजे भोपा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आर्य इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल देने ई रिक्शा से जा रही थीं। कोहरा अधिक होने के कारण गोधना के तुगलकपुर के बीच नहर पटरी पर सामने से आ रही एंबुलेंस से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार छात्रा शगुन, निशा, आंचल, प्रीति, निशु, अलीमा घायल हो गईं। टक्कर से कोहराम मच गया। वहीं लोगों की मदद से घायल छात्राओं को पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद निशा व ई रिक्शा चालक मोनू की हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.