सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- पुपरी। पुपरी के बेदौल गांव के सरेह में धान के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान भिट्ठा गांव के वार्ड 07 के प्रबोध मंडल के पुत्र पदार्थ मंडल के रूप में की गई हैं। जानकारी के अनुसार पदार्थ मंडल प्रत्येक दिन की भांति सोमवार की अहले सुबह घर से चौक की ओर निकले थे, जो वापस नही लौटे। दिन के लगभग 10 बजे बेदौल गांव के लोग सरेह की ओर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति मुंह के बल मृत पड़ा हुआ है। शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों का भारी भीड़ घटना स्थल पर देखकर भिट्ठा गांव के लोग भी पहुंच गए। इसने शव को देखकर पहचान लिया। सूचना मिलने पर पुपरी पुलिस पहुंचकर मामले की पड़ताल की। मृतक के शरीर पर किसी तरह का चिन्ह मौजूद नही पाया गया है। मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.