सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- सीतामढ़ी। पुनौरा धाम मंदिर परिसर में साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बीते 23 जनवरी को जिला पदाधिकारी रिची पांडेय द्वारा पुनौरा धाम निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के पीछे गंदगी, कूड़ा-कचरा और सीताकुंड में अस्वच्छता पाए जाने पर नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को 24 घंटे दुरुस्त रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को गंभीरता से लिया गया है। आदेश के अनुसार पुनौरा धाम में पदस्थापित सफाई निरीक्षक अनिल रावत एवं कंपनी के प्रतिनियुक्त जमादार किशोर क...