रुद्रप्रयाग, अगस्त 3 -- बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर उगी झाड़ियों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। साथ ही उनके द्वारा हमले की संभावनाएं भी जताई गई है। बीती सांय पुनाड़ के भाणाधार क्षेत्र की ओर लोगों ने भालू की चहलकदमी देखी जिसके बाद लोगों को सर्तक और सुरक्षित रहने का आह्वान किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में एक ओर गुलदार का खतरा बना है तो वहीं भालू भी शहरी क्षेत्रों की ओर दिखने लगे हैं। बीते दिन पुनाड़ के भाणाधार क्षेत्र में जंगल की तरफ भालू देखा गया जिसके बाद लोग दहशत में है। हालांकि लोगों ने सभी को सर्तक और जागरूक रहने की अपील भी की है। स्थानीय निवासी राकेश नौटियाल, शैलेंद्र गोस्वामी, राजेश नौटियाल, पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी, नरेंद्र गोस्वामी, दुर्गा नौटियाल, सतीश नौटियाल आदि ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.