प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से आयोजित सामाजिक विज्ञान और मानविकी की नई प्रवृत्तियों एवं अवधारणाओं पर आधारित पंद्रह दिनी बहुविषयक पुनश्चर्या कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व कुलपति प्रो. बीके पुनिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारतीय शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नीति शिक्षकों के निरंतर प्रशिक्षण और अकादमिक नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल देती है। कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के. थियागु ने डिजिटल स्टोरीटेलिंग को शिक्षण का प्रभावी नवाचार बताया। वहीं आईएलएस अस्पताल की कंसल्टेंट मनोवैज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.