लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्षस विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थी स्नातक, परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। रविवार को विवि के डीन ने अंतराष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ की ओर से प्रस्तुत एसओपी को मंजूरी दी। विदेशी विद्यार्थी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की छात्रवृत्ति के आलावा सीधे भी दाखिला ले सकेंगे। विवि प्रशासन फीस के निर्धारण पर जल्द ही निर्णय लेगा। हालांकि फीस दूसरे विवि की तुलना में कम होगी। अभी ये विदेशी विद्यार्थियों के पढ़ाई की सुविधा एलयू में उपलब्ध है। डीन ने इसके अलावा बीए में गायन और वाद्य संगीत (तबला) के पाठ्यक्रम शुरू करने और विवि के कर्मियों के बच्चों के दाखिले के 10 फीसदी अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय की प्रवेश निदेशक एवं अंत...