लखनऊ, दिसम्बर 7 -- डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कृत्रिम अंग पुनर्वास केंद्र की ओर से बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी में प्रोस्थेटिक्स व ऑर्थोटिक्स जागरुकता, परीक्षण कैंप हुआ। यहां विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग, ऑर्थोटिक उपकरण, शरीर की एलाइमेंट संबंधित समस्याओं और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। 1800 विद्यार्थी, शिक्षक रहे शामिल विवि के प्रवक्ता प्रो. यशवंत कुमार वीरोदय ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 1800 विद्यार्थी व शिक्षकों ने भाग लिया। बच्चों में संभावित दिव्यांगता के लक्षण- जैसे फ्लैट फूट, जेनु वैल्गम, धनुर्जानु, सेरेब्रल पाल्सी, टेलिप्स इक्विनस, रूमेटाइड आर्थराइटिस आदि बीमारियों से संबंधित शारीरिक विकृतियों बाउटोनीयर, क्यूबिटस वैल्गस और आनुवंशिक रोगियों का परीक्षण किया गया। अ...