लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ। पुनर्वास विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पांच दिव्यांग समेत 25 विद्यार्थियों ने नेट, जेआरएफ और पीएचडी में सफलता पाई है। राजनीतिशास्त्र एवं लोकप्रशासन विभाग के सर्वाधिक 10 छात्र सफल हुए हैं। इनमें सृष्टि चौधरी, रिचा पाण्डेय, राम अनुज, दीपेश दिवाकर, अभिषेक कुमार रावत, पल्लवी रस्तोगी और सूर्यभान पाल समेत अन्य हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.