चंदौली, जनवरी 27 -- दुलहीपुर। दुलहीपुर कैंप कार्यालय पर बीते शनिवार की शाम महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के जद में आने वाले भू-स्वामी एवं दुकानदारों को पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए या फोरलेन सड़क बनाकर राहत देना चाहिए। तय हुआ कि दुलहीपुर महाबलपुर में मुआवजा के स्थान पर हम लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था सरकार की ओर से किया जाए। इसमें चितरंजन सोनकर, डॉ. आरके शर्मा,गुलाम मोहम्मद, गोपाल शर्मा, राहुल, नसीम, राजेंद्र कुमार, बादल, रामलाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...