कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिलाधिकरी डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 31 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 25 बच्चों का फॉलोअप लिया जा रहा है। माह जनवरी 2026 में 72 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। माह जनवरी 2026 में देखरेख एवं संरक्षण से संबंधित 22 नए प्रकरण प्राप्त हुए हैं। सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि माह जनवरी में सात नए मामले आए हैं। एक मामले का निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि परिवार में पुनर्वासित बच्चों का आकस्मिक फॉलोअप लिया जाए। वन स्टाप सेंटर में आवासित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउ...