आगरा, फरवरी 22 -- श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा आगरा कॉलेज महिला विंग के सामने स्थित बजाजा सेवा सदन भवन को जमींदोज कर पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को कमेटी ने नींव का पंचशील पूजन, हवन व भूमि पूजन कर निर्विघ्न कार्य पूरा होने की कामना के साथ निर्माण की आधारशिला रखी। पंडित राजेश शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि भवन का क्षेत्रफल लगभग 1100 वर्ग गज है। बेसमेंट के अलावा तीन मंजिला भवन बनाना प्रस्तावित है। महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि कमेटी के भवन को भव्य बनाने का प्रयास काफी समय से चल रहा था। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश गोयल, ओम टंडन, पूर्व पदाधिकारी राज कुमार जैन, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल, किशन अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विश्नू चौधरी, ताराचंद गोयल, प्रशान्त गुप्ता रहे।

हि...