गंगापार, दिसम्बर 9 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी बारा ने मंगलवार को तहसील बारा के सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि पुनरीक्षित मतदाता सूची से कोई मतदाता छूटने न पाए इसके लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए। भाजपा, सपा, बसपा, अपना दल, कांग्रेस सहित अन्य विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एसडीएम बारा ने बताया कि इस समीक्षा बैठक के साथ बूथ स्तर पर भी बीएलओ की मौजूदगी में शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर भी बैठक होगी। एसआईआर कार्य की प्रगति विस्तार बताते हुए एसडीएम ने कहा कि यद्यपि बीएलओ पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं फिर भी यदि कोई मतदाता छूट गया हो तो वह फार्म पांच और छह भरकर‌ उसके साथ आवश्यक प्रपत्र संलग्न कर जमा कर देंगे तो उनका भ...