गढ़वा, जुलाई 16 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण अनुमंडल क्षेत्र के केतार और धुरकी प्रखंड के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएलओ को मतदाता सूची सुधार से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से बताया गया कि प्रपत्र 6 (नया नाम जोड़ना), प्रपत्र 7 (नाम विलोपन) और प्रपत्र 8 (संशोधन) को कैसे सही ढंग से भरना है। साथ ही बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वह अपने- अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता की जानकारी संकलित करें और संख्या दर्ज करें। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.