सहारनपुर, जनवरी 11 -- सरसावा। एसडीएम नकुड सुरेंद्र कुमार ने रविवार को अंबाला रोड स्थित दयाचंद जैन इंटर कॉलेज में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सुपरवाइजरों और बीएलओ से अब तक की प्रगति रिपोर्ट ली। एसडीएम ने एसआईआर कार्य को तेजी से पूरा करने, फील्ड में रहकर निरीक्षण करने तथा बीएलओ को घर-घर सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही फॉर्म-6, 7 व 8 की सभी प्रविष्टियां समय पर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.