उन्नाव, नवम्बर 8 -- उन्नाव। जिलाधिकाती व जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण करने के चल रहे काम का मोहल्ला कल्याणी देवी में निरीक्षण किया। डीएम ने उपस्थित बीएलओ से वितरित किए गए गणना प्रपत्रों सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित मतदाताओं को अपने हाथों से गणना प्रपत्र वितरित किया। डीएम ने कहा मतदाता सूची पूर्ण रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटि रहित हो। इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.