पटना, फरवरी 12 -- बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह पीपरा थाने के बसियावां गांव के पास की है। मृतक पीपरा थाने के राजघाट निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, घर से बाइक पर सवार होकर सोनू पुनपुन बाजार जा रहा था। नौबतपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर दी। जिससे सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीएमसीएच भेज गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कलेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक की भिड़ंत में चालक-खलासी घायल फतुहा। बुधवार की दोपहर में दनियावां-बिहटा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.