पटना, नवम्बर 25 -- पुनपुन स्थित डुमरी पुल के पास सोमवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक जख्मी हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जाति है। पुनपुन के टिकाईचक निवासी गोलू अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक से पुनपुन जा रहा था। इसी दौरान डुमरी पुल के नीचे बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार गोलू, राहुल और दूसरे बाइक पर सवार पुनपुन बेलदारी टोला निवासी अनंत व अनुज घायल हो गए। थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...