धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद। आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के अवसर पर यात्री सुविधा को देखते छह जनवरी तक पुनदाग स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों अस्थाई ठहराव दिया गया है। धनबाद होकर चलने वाली राउरकेला-जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस और हटिया-पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस दोनों ओर से पुनदाग में दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस रात 10.05, 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस सुबह 07.57 बजे, 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस देर रात 2.16 बजे और 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रात 12.05 बजे पुनदागर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.