धनबाद, जनवरी 9 -- बरोरा। बाघमारा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बच्चू कुमार राय ने बयान जारी कर श्रवण राय को पुनः धनबाद महानगर भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा के गद्दार को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जो सरासर गलत है। उन्होंने लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार से गद्दारी की थी। भाजपा के लिए अच्छा होता किसी दलित या अति पिछड़ा या सवर्ण वर्ग से किसी युवा चेहरे को मौका दिया होता। धनबाद भाजपा में आज तक किसी दलित वर्ग को कभी जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया। इस बार उन्हें मौका देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लोकसभा व विधानसभा चुनावों के गद्दार को पुनः जिलाध्यक्ष बना दिया गया। जिसपर हम अपना घोर आपत्ति दर्ज करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.