नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- -तीन हजार लोगों की आबादी है समस्या से प्रभावित नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जनकपुरी ए-1 ब्लॉक में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की फाइल रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि जल बोर्ड सिर्फ कागजों में काम दिखा रहा है, जबकि घरों में आज भी बदबूदार और सीवेज मिश्रित पानी की आपूर्ति जारी है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने बताया कि दूषित पानी की समस्या से यहां रहने वाले तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। -- समयसीमा में भी पूरा नहीं हुआ काम आरडब्ल्यूए ने बताया कि जल बोर्ड एनजीटी के निर्देशों के नाम पर फोटो और आंतरिक रिपोर्टें पेश कर रहा है, जबकि जमीनी हालात में कोई बदलाव नहीं है। जल बोर्ड ने जो कुछ तस्वीरें और आंतरिक लैब रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.