पुत्र पर लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप
काशीपुर, मार्च 22 -- काशीपुर। पिता ने बेटे पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम किलावली निवासी अर्जुन सिंह पुत्र किशन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि बीते 13 मार्च को वह किलावली मार्केट में बैठा था। तभी उसका बेटा भजन सिंह वहां आ गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। बेटे ने उन्हें मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। गला दबाकर जान से करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद श्याम सिंह ने बमुश्किल उनकी जान बचाई। इस पर उसका बेटा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.