मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- मीरापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला की रहने वाली वृद्ध विधवा महिला ने अपने ही बेटे और उसके दो साथियों पर धोखाधड़ी कर उसकी जमीन हड़पने के लिए बैनामा कराने का आरोप लगाया है। वृद्धा ने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। गांव कासमपुर खोला निवासी पीड़िता गेन्दी पत्नी स्वर्गीय अन्तराम ने सिविल कोर्ट में वाद दायर करके बताया था कि वह एक अनपढ़ और बुजुर्ग महिला हैं। उनके तीन पुत्रों में से एक पुत्र कंवरपाल की मृत्यु हो चुकी है। जिसका एक तीन वर्षीय पुत्र शिवा है। पीड़िता ने 18 मई 2023 को अपनी कुल कृषि भूमि और संपत्ति की एक रजिस्टर्ड वसीयत अपने नाबालिग पौत्र शिवा के नाम कर दी थी। आरोप है कि पीड़िता का दूसरा बेटा जितेन्द्र, जो स्वभाव से काफी ...