आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव निवासी कैलाश यादव गुरुवार की रात को भोजन कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि तभी कैलाश का पुत्र शराब के नशे में धुत होकर घर आया। वह खेत में अपने पिता से हिस्सा मांगने लगा। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान पुत्र ने चाकू से हमला कर पिता को घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.