लोहरदगा, अप्रैल 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा टाउन थाना क्षेत्र के हिरही बड़का टोली में रिश्ते को तार-तार करते हुए पुत्र ने मां की बेरहमी से हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से चेहरे, गर्दन और शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों घात किया गया था। शरीर के हिस्सों में गहरा जख्म देखकर कई लोग घबरा गए। हत्या के बाद 25 वर्षीय क्यूम रूमानी के पुत्र इरफान अंसारी ने आत्म समर्पण कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीया कुलसुम खातून से उसके सौतेले पुत्र इरफान के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना सोमवार की दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर लोहरदगा पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया। घटना स्थल टाउन थाना से सात किलोमीटर की दरी पर स्थित हिरही पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.