मिर्जापुर, जनवरी 9 -- हलिया, मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी गुलाबचंद मौर्य ने पुलिस को तहरीर दे कर अपने 17 वर्षीय पुत्र प्रिन्स के लापता होने की शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है। वीरपुर गांव निवासी गुलाबचंद ने पुलिस थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 3 जनवरी को 17 वर्षीय बेटा प्रिंस घर से हलिया बाजार गया था l तब से वापस नहीं आया। काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला । पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि बेटे की गुम होने पर पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...