फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- जसराना के पचवा रोड निवासी टीकम सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह पचवा चौराहा पर मौजूद मेडिकल स्टोर पर खड़ा हुआ था। बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और अभय के गले में पड़ा हुआ मफलर मांगने लगे। अभय ने मफलर देने से इनकार किया तो तीनों युवकों ने गले में पड़ा मफलर छीनने की कोशिश की। मफलर छीनने के प्रयास में अभय की गर्दन में दबने से वह परेशान हो गया। अभय ने पास में ही मौजूद अपने घर की तरफ दौड़ लगा दी। पुलिस को दी तहरीर में टीकम सिंह ने कहा पुत्र के भागने पर पीछे दौड़ने वाला एक युवक सुधांशू था। पुत्र के घर में घुसने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...