छपरा, मई 18 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थानाक्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी में रविवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे रफ्तार ने कहर बरपाया। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां व पुत्र को रौंद दिया। घटना में वृद्ध मां की मौत हो गयी जबकि पुत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसका उपचार रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में किया जा रहा है। मृत महिला थानाक्षेत्र के चांदपुर निवासी बनारसी पंडित की पत्नी 70 वर्षीया धन्ना देवी थी। जख्मी पुत्र बालेश्वर पंडित है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक व खलासी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशितों ने सड़क जाम करने का प्रयास भी किया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजू शर्मा तथा पूर्व मुखिया सुरेश कुमार साह ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने मृत महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.