मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुत्र के लिए माता-पिता संपूर्ण धरती के समान होते हैं। उनकी भक्ति से ही पृथ्वी की परिक्रमा का पूर्ण फल मिल जाता है। ये बातें गुरुवार को सर गणेश दत्त भगवानपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा के आठवें दिन कथा वाचक अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने कही। उन्होंने कथा में प्रेरक प्रसंग का वर्णन कर युवा पीढ़ी को संदेश दिया। कहा कि माता-पिता की पूजा से समस्त मंदिरों के दर्शन का फल मिल जाता है। माता-पिता के चरण में ही सभी तीर्थ होते हैं। उन्होंने मातृ-पितृ भक्ति की महत्व पर ध्यानाकर्षण कराया और युवाओं को माता-पिता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा भक्ति जरूर करें, लेकिन अपने कर्तव्यों को नहीं को छोड़ें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...