रामगढ़, सितम्बर 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर सहित क्षेत्रों रविवार को जीवित पुत्रिका व्रत (जीतिया) बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व मुख्य रूप से माताओं की ओर से अपने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला उपवास रखते हुए भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घाटों और तालाबों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। व्रत रखने वाली माताओं ने स्नान कर पूजा सामग्री के साथ घाट पर भगवान सूर्य और जीमूतवाहन की आराधना की। इसके बाद घर-घर में परंपरागत पूजा की। महिलाएं पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए व्रत का पालन किया और सोमवार को पारण कर उपवास खोलेगी। इस अवसर पर बाजारों में पारंपरिक सब्जियों की विशेष मांग रही। सतपुतिया, कंदा, नोनिया साग जैसे मौसमी सब्जियों के दाम आसमान छूते नजर आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.