रांची, सितम्बर 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महिलाओं के 24 घंटे के निर्जला उपवास के साथ जिउतिया पर्व रविवार को शुरू हुआ। सोमवार की सुबह संतान के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ पूजा-अर्चना के बाद पर्व संपन्न होगा। प्रखंड मुख्यालय सहित हर गांव-परिवार में पर्व को लेकर काफी उत्साह है। इससे पहले महिलाओं ने तालाब और नदी में स्नान कर भगवान की आराधना की। महिलाओं ने अपने पुत्र और पुत्री के सुखद भविष्य को लेकर धागा और सोना-चांदी से बने जितिया पहनी। जिउतिया को लेकर महावीर चौक में काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने जरूरत के अनुसार खरीदारी की। इसके पूर्व महिलाओं ने अपने पूर्वजों को नमन किया और व्रत का सभी अनुष्ठान किया। देर शाम से समूहों और अपने घरों में व्रती महिलाओं ने बांस की डलिया में मिष्ठान, पकवान, फल, फूल सजाकर जिउतिया की कथा सुनी। वहीं जिउतिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.