प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र लवेदा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय नन्हेलाल यादव का बड़ा बेटा धर्मेंद्र यादव मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। बीते अक्तूबर में अज्ञात लोगों ने धर्मेंद्र यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बेटे की हत्या की खबर जब घर पर आई तो पिता नन्हे लाल यादव की तबीयत बिगड़ गई। तब से वह बीमार रहने लगा। रविवार को भोर में करीब तीन बजे नन्हेलाल की मौत हो गई। उनकी मौत से लबेदा गांव में मातम पसर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...