संभल, फरवरी 18 -- फव्वारा चौक स्टेशन रोड स्थित निर्माणाधीन दुकान के बाहर मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में सोशल मीडिया से अधेड़ की शिनाख्त हुई ता पता चला कि अधेड़ पुत्र की सुसराल आया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन दुकान के बाहर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी। रात करीब आठ बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान श्याम सिंह निवासी गांव खेड़ा, थाना शाहबाद, जनपद रामपुर के रूप में हुई। मृतक के पुत्र दीपक ने पुलिस को बताया...