ललितपुर, दिसम्बर 18 -- परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, पुलिस की अनुमति ले किया अंतिम संस्कार ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कल्यानपुरा में बीमार पुत्र की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। घर के पीछे बने कुएं में महिला ने छलांग लगा दी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और फिर बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार हुआ। कोतवाली सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कल्यानपुरा निवासी 80 वर्षीय रामदुलारी राजपूत पत्नी स्वर्गीय बलदेव प्रसाद राजपूत के दो पुत्र 55 वर्षीय वीर सिंह और 50 वर्षीय राम सिंह बताए गए। सभी लोग एक साथ रहते हैं। छोटे पुत्र 50 वर्षीय रामसिंह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक अस्पताल में पिछले काफी समय से चल रहा...